बांका, मई 11 -- बौंसी(बांका), निज संवाददाता। बौंसी थाना क्षेत्र के हेचला गांव में लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। विगत 14 वर्ष पूर्व दिल्ली से लापता हुए वे बेटा बनकर एक परिवार के बीच पहुंचे और भरोसा जीतने के बाद लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- खोए हुए पुत्र को मिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगीघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, हेचला गांव निवासी अजीम अंसारी और सयदा खातून का पुत्र सिकंदर अंसारी करीब 14 वर्ष पहले दिल्ली से लापता हो गया था। विगत कुछ दिनों पूर्व दो युवक सारंगी लेकर फकीर की वेष में गांव पहुंचे और खुद को परिवार का बिछड़ा बेटा बताने लगे। एक युवक ने अपने को दूसरे का साथी बताया। वर्षों बाद बेटे की वापसी की उम्मीद में परिवार...