मेरठ, मार्च 12 -- मेरठ विकास प्राधिकरण की शताब्दीनगर आवासीय योजना में आवंटित प्लॉटों पर कब्जा न मिलने को लेकर दौराला में सतीश गिरी के आवास पर आवंटियों की बैठक हुई। आवंटन के 14 वर्ष बाद भी एमडीए द्वारा कब्जा न दिए जाने पर संघर्ष समिति का गठन करने पर सहमति बनी। आवंटियों ने जल्द ही कमिश्नरी पर प्रदर्शन करने की बात कही। बैठक में सतीश गिरी ने बताया कि वर्ष 2011 में एमडीए की शताब्दीनगर आवासीय योजना में सेक्टर नौ के लिए लगभग 500 लोगों को प्लाट आवंटित हुए थे। उन्होंने धनराशि जमा की थी। 14 वर्ष बीतने के बाद भी एमडीए ने उन्हें प्लाट पर कब्जा नहीं दिया है। आवंटी गीता अरोड़ा पत्नी मुकेश अरोड़ा ने एमडीए अधिकारियों और मुख्यमंत्री को पत्र भेजते हुए प्लाट पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई थी, लेकिन कब्जा नहीं मिल सका।वहीं, मेडा सचिव आनंद कुमार सिंह ने बताया ...