नई दिल्ली, मार्च 16 -- क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आज के दिन साल 2012 में एक ऐसी उपलब्धि अपने नाम की थी, जिसके आसपास भी पिछले 14 साल से कोई नहीं पहुंचा है। विराट कोहली उस महारिकॉर्ड के सबसे करीब हैं, लेकिन फिर भी वह काफी दूर नजर आते हैं। ये रिकॉर्ड है शतकों के महाशतक का। इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर किसी एक बल्लेबाज ने शतकों का शतक लगाया है, तो वह सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 16 मार्च 2012 को इस उपलब्धि को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर अपने नाम किया था। आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने 49वां शतक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरा किया था, जो उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में 100वां शतक था। 651वीं इंटरनेशनल पारी में उनके बल्ले से ये 100वां शतक आया था। शतकों का शतक पूरा किए हुए सचिन तेंदुलकर को 14 साल बीत चुके हैं। दो साल बाद उ...