इटावा औरैया, मई 8 -- इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र के सारंगपुरा गांव के पास शुक्रवार सुबह पुलिस विभाग के फॉलोअर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक करीब 14 साल तक लापता रहने के बाद डेढ़ महीने पहले ही घर लौटा था। लंबे समय बाद परिवार में लौटी खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सारंगपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय उमाशंकर पुत्र गोपी जाटव शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से कचहरी जाने के लिए निकले थे। वह पुलिस विभाग में अपनी नौकरी बहाल कराने और उससे जुड़े कागजी कार्य के सिलसिले में कचहरी जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह आगरा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.