14 साल तक भाई के लिए लड़ी बहन, हत्यारों को दिलाई सजा, कोर्ट ने सात दोषियों को दिया आजीवन कारावास
बिजनौर, जुलाई 31 -- Bijnor News: यूपी के बिजनौर में साल 2012 के बहुचर्चित प्रबल हत्याकांड में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उप्र महिला आयोग की सदस्य के पति-पुत्र समेत सात दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषियों पर एक-एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। बेटे की मौत के गम में दुनिया छोड़ चुके माता-पिता के बाद अकेली बहन ही बची थी जिसने भाई के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए 14 साल तक लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। शुक्रवार दोपहर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एवं एफटीसी कोर्ट के न्यायाधीश शमशाद अली ने जैसे ही सजा का ऐलान किया तो कटघरे में खड़े दोषी फूट-फूटकर रोने लगे। उनके परिजन भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। 19 दिसंबर 2012 को अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान शहर के शहनाई बैंक्वेट हॉल में 19 वर्षीय युवक प्रबल की हत्या कर दी गई थी। जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.