नौतनवा (महराजगंज), मई 25 -- यूपी के महाराजगंज में एक अजीब मामला नौतनवा पुलिस के सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां 14 साल के किशोर को दिल दे बैठी। उससे शादी का भी दावा करते हुए किशोर के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई है। किशोर और उसके परिजनों ने इनकार किया तो महिला थाने पहुंच गई और किशोर पर बेवफाई का आरोप लगा रही है। महिला की उम्र 40 साल है। उसका सबसे बड़ा बेटा ही 19 साल का हो चुका है। इसके बाद भी वह 14 साल के किशोर को अपना पति बताते हुए उसी के साथ रहना चाहती है। महिला की जिद और बातें सुनकर पुलिस भी हैरान व परेशान है। पुलिस ने किशोर के परिजनों को संपर्क कर महिला से बात कराई। कई घंटे चली बातचीत के बाद किसी तरह मामला आपसी समझौते के बाद समाप्त हुआ। इसके बाद महिला अपने घर रवाना हुई है।इंस्टाग्राम पर किशोर से हुई दोस्ती गोरखपुर की रहने वाली 40...