रांची, जून 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में नाबालिग के पिता ने हरीश देशमुख नामक युवक के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। मंगलवार की शाम पांच बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर निकली थी। देर शाम तक जब वह नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। रिश्तेदार व दोस्तों से भी संपर्क किया। मगर, उनकी पुत्री का कुछ पता नहीं चल पाया। इसी दौरान जानकारी मिली कि उनकी पुत्री महाराष्ट्र के हरीश देशमुख नामक युवक के संपर्क में है। उन्होंने बुधवार को जब हरीश से संपर्क किया तो उसने उनकी पुत्री से बातचीत होने की बात स्वीकारी। पिता ने दावा किया है कि हरीश ही उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर अपने साथ लेकर फरार हुआ ह...