अमरोहा, मार्च 8 -- जोया कस्बे के एक मोहल्ले में शुक्रवार शाम घर में अकेली 14 वर्षीय किशोरी से पड़ोस के ही युवक ने दुष्कर्म किया। शोर सुनकर जमा हुए लोगों ने भाग रहे आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और जमकर धुनने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। एक कारोबारी की बेटी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर पर अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला अभिषेक मौका पाकर घर में घुस गया और किशोरी के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरा देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलि...