रांची, अप्रैल 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। दीपाटोली के बांधगाड़ी निवासी 14 वर्षीय किशोर हिमांशु मुंडा लापता हो गया है। सदर थाना में पिता रंजीत मुंडा ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पिता के मुताबिक उनका पुत्र हिमांशु मुंडा सात अप्रैल को मुहल्ले में ही खेलने के लिए निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद वे थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस हिमांशु की खोजबीन में जुटी हुई है। मगर अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...