नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एक बड़ा ऐलान सोमवार 13 अप्रैल को किया है। खेल मंत्री ने कहा है कि उन्हें यकीन है कि 2027 में भारत में फॉर्मूला 1 रेस की वापसी होगी और इसके लिये कर संबंधी बाधाओं को दूर किया जायेगा, जिसकी वजह से 2013 के बाद भारत में रेस नहीं हुई है। मांडविया ने नई दिल्ली में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट यानी बीआईसी में इस रेस के आयोजन के लिए कम से कम तीन कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा, ''भारत में 2027 में फॉर्मूला वन रेस होगी। पहली रेस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित की जाएगी।'' भारत इससे पहले फॉर्मूला वन रेस इंडियन ग्रां प्री आयोजित कर चुका है, लेकिन कर और नौकरशाही संबंधी समस्याओं के कारण 2013 में तीसरे संस्करण के बाद इसे फॉर्मूला व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.