देहरादून, दिसम्बर 22 -- देहरादून। राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र के कैलाशपुर से एक 14 वर्षीय मूक-बधिर किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। किशोर 14 दिसंबर की शाम घर से साइकिल लेकर खेलने निकला था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परेशान मां ने आईएसबीटी चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराकर बेटे को तलाशने की गुहार लगाई है। कैलाशपुर निवासी बबीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा आदित्य (14) बीती 14 दिसंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी साइकिल लेकर घर से खेलने निकला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...