लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- जिले के 16 कालेजों के परीक्षा केन्द्रों पर 14 व 15 मार्च को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 4800 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से 12 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी डॉ. ख्याति ने शांतिपूर्वक परीक्षा कराने को लेकर समीक्षा की। डीएम ने नोडल अधिकारी पुलिस, नोडल अधिकारी प्रशासन व सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व सहायक केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर लें। किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी गलती पर कार्रवाई की जाएगी। केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि जारी...