लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार प्रदेश में 6 से 14 वर्ष की आयु तक के हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के लिए शनिवार से विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। इस संबंध में शासन की ओर से पहली मई से इसे शुरू करने के निर्देश हैं परन्तु पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा पर अवकाश होने के कारण इसे शनिवार दो मई से शुरू करने का निर्णय किया गया है। इस विशेष अभियान के माध्यम से झुग्गी-झोपड़ियों, श्रमिक बस्तियों और ईंट-भट्ठों में रहने वाले आउट-आफ-स्कूल व ड्रापआउट बच्चों को चिन्हित कर उनका नामांकन कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी बच्चा इस अभियान से छूटे नहीं। यह भी पढ़ें- जिले में एक मई से शुरू होगा मिशन एडमिशन इसमें दिव्यांग बच्चों की पहचान विशेष शिक्षक के जरिये होगी, जब...