विकासनगर, जून 27 -- हरीश कंडारी सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर हकूमतपुर निवासी एक 14 वर्षीय किशोर के अचानक लापता हो गया। परिजनों ने कोतवाली सहसपुर में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस से बच्चे की तलाश की मांग की है।शंकरपुर हकूमतपुर निवासी खालिद पुत्र लियाकत ने पुलिस को दी तहरीर दी है। बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा अब्दुल कादिर 17 जून 2026 को सुबह करीब साढे ग्यारह बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया और उसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर आसपास और रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इससे परिवार बेहद परेशान और चिंतित है। थानाध्यक्ष सहसपुर लोकपाल परमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...