उरई, जून 25 -- सिरसाकलार। संवाददाता क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री 22 जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने आरोप लगाया कि लुक्का नामक युवक बेटी को भगा ले गया है। तहरीर में पीड़ित ने अपनी भतीजी पर भी आरोपी की मदद करने का आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच का जिम्मा उप-निरीक्षक सुभाष चंद्रा को सौंपा गया है। पुलिस टीम किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...