14 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा
बस्ती, जून 27 -- बस्ती। जिले के थाना पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में रास्ते पर लगी ईंट हटाने को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता ने थाना पुरानी बस्ती में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।पुरानी बस्ती क्षेत्र के रसूलपुर निवासी सुनरा देवी पत्नी जगदीश प्रसाद ने तहरीर देकर बताया है कि उनके दरवाजे पर लगी ईंट हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के नन्दलाल चौधरी, रामानन्द चौधरी, राम प्रकाश, अमित कुमार, आदर्श कुमार उर्फ भोल्लू, पूजा चौधरी, रेखा चौधरी, रीतू चौधरी, आदित्य चौधरी सहित अन्य लोग कुदाल, फावड़ा, लाठी-डंडा एवं धारदार हथियार लेकर उनके घर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद को लेकर धारदार ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.