मुंगेर, अप्रैल 20 -- टेटिया बंबर,एसं.। बंबर मुसहरी गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। साथ ही मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान अधिक मांझी नामक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ----------- यह भी पढ़ें- 45 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...