बदायूं, मई 15 -- शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने वार्ड संख्या 27 नई सराय नई बस्ती में 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- शहर में 27 करोड़ से बहेगी विकास की गंगानिर्माण कार्य की आधारशिला पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने वार्ड 27 में जहीर के मकान से गुड्डू के मकान तक और असलम के मकान से पप्पू के मकान तक सड़क निर्माण की आधारशिला रखी। कहा, नगर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई ह...