नई दिल्ली, जून 11 -- Vodafone Idea share: टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी- वोडाफोन आइडिया अपने इतिहास के सबसे मुश्किल दौर से बाहर आ गई है और अब अपने रिवाइवल प्लान को लागू करने पर ध्यान दे रही है। कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने गुरुवार को यह बात कही। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने प्रमोटर समूह से 4,730 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए बिड़ला ने कंपनी के रिवाइवल (पुनरुद्धार) को लेकर भरोसा जताया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी माना कि चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं।क्या कहा बिड़ला ने? कुमार मंगलम बिड़ला ने पिछले महीने नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालने के बाद अपनी पहली EGM में कहा- मैंने पहले भी कहा था कि मुश्किल समय हमेशा नहीं रहता लेकिन मुश्किल समय में भी टिक...