कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर, संवाददाता। साइबर ठगी में 4़ 95 लाख रुपये गंवाने वाली जूही क्षेत्र की एक महिला ने पंजाब नेशनल बैंक की निराला नगर शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी व साइबर ठगी की रिपोर्ट कराई है। खाते से रुपये निकलने के दौरान महिला के पास न कोई ओटीपी आया न ही कोई लिंक खोला, इसके बावजूद भी मात्र 14 मिनट में तीन ट्रांजक्शन में रकम उड़ा दी। जो कि ई-केवाईसी के तहत सत्यापित खातों में ट्रांसफर हुई है। जूही के केशव नगर स्थित डब्ल्यू ब्लॉक निवासी मनोज कुमार की पत्नी रत्ना सक्सेना की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में जिक्र है कि उनका निरालानगर ​​स्थित पीएनबी में बचत खाता है। इसमें वह सिर्फ चेकबुक का इस्तेमाल करती हैं। आरोप है कि 12 जुलाई 2024 की शाम उनके खाते से मात्र 14 मिनट में तीन बार में 4.95 लाख रुपये निकाले गए। रुपये निकासी का मैसेज देख रत्न...