लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- क्षेत्र की अजबापुर चीनी मिल की ओर से 14 मार्च तक खरीदे गए समस्त गन्ने का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया। डीसीएम श्रीराम समूह की अजबापुर चीनी मिल के उपमहाप्रबंधक (गन्ना) एकेएस बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल ने 7 लाख 37 हजार कुंतल खरीदे गए गन्ने का 29 करोड़ 12 लाख रुपए किसानों के खाते में भेज दिया गया ।मिल प्रबंधन ने किसानों से शेष बचे गन्ने की चीनी मिल में शीघ्र आपूर्ति किए जाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...