औरैया, मार्च 10 -- औरैया, संवाददाता। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिसोदिया और प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तारकेश्वरी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जाए। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर विभिन...