दुमका, मार्च 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर की अध्यक्षता में 14 मार्च को दुमका के समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम महिलाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निवारण, जागरूकता संवर्धन तथा लाभार्थियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार-महिला जन सुनवाई एवं लाभार्थियों के साथ संवाद समाहरणालय सभागार कक्ष दुमका में प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के उपरांत परिसदन दुमका में अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...