फरीदाबाद, मार्च 3 -- नूंह। नूंह जिला न्यायालय परिसर में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। यह आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अध्यक्षता में होगा। डॉ. गर्ग ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का त्वरित समाधान किया जाता है। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होती है। उन्होंने वादकारियों, अधिवक्ताओं, बैंकों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की। इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के पंजीकरण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय नूंह से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...