फरीदाबाद, मार्च 1 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की साइबर अपराध थानों की टीमों ने ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में 14 अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी के 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 42 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई साइबर अपराध थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की संयुक्त टीमों द्वारा की गई। गिरफ्तार मामलों में साइबर थाना एनआईटी के 4, सेंट्रल के 6 और बल्लभगढ़ के 4 मुकदमे शामिल हैं। इन मामलों में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, फर्जी लिंक भेजकर बैंक डिटेल हासिल करना, लॉटरी और जॉब ऑफर के बहाने धोखाधड़ी जैसे अपराध शामिल हैं। 21 फरवरी से 27 फरवरी के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 375 शिकायतों का निस्तारण किया गया और छह लाख 94 हजार 151 रुपये की संदिग्...