कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- पइंसा क्षेत्र के कैमा गांव से 14 माह पहले लापता हुए युवक रविशंकर यादव को पुलिस ने शनिवार को पंजाब के लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया। बेटे की तलाश में मां सोना देवी ने पुलिस के बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने प्रकरण की नए सिरे से जांच शुरू की। कैमा निवासी रामराज के बेटे रविशंकर की शादी लक्ष्मी देवी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी से विवाद के बाद वह घर छोड़कर चला गया था। मां सोना देवी ने 19 जुलाई 2025 को पइंसा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक रविशंकर ने अपना मोबाइल और सिम तोड़ दिया था। तकनीकी जांच में उसके एक साथी का नंबर मिला, जिससे उसने अंतिम बार बातचीत की थी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस लुधियाना पहुंची और रविशंकर को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।...