किशनगंज, मई 8 -- किशनगंज। जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में सिविल डिफेंस - ब्लैक आउट/मॉक ड्रिल अभ्यास से संबंधित बैठक महानंदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मॉक ड्रिल के सफल आयोजन को लेकर सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के साथ विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- जिले में 14 मई को होगा हवाई हमला एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल अभ्यासवॉलिंटियर्स के दिशा-निर्देश बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी विशाल राज ने सभी सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को निर्धारित ड्रेस में रहने का निर्देश दिया। जिन वॉलिंटियर्स के पास ड्रेस उपलब्ध नहीं है, उन्हें अनिवार्य रूप से पहचान पत्र साथ रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स को अधिकतम संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि मॉक ...