लखनऊ, मई 15 -- गोमती नगर स्थित तखवा गांव में लंबे समय से लोगों के लिए मुसीबत बने सीवर ओवरफ्लो और चोकिंग की समस्या का समाधान आखिरकार हो गया। यहां 14 फीट गहरे दो सीवर मैनहोल का सुरक्षित तरीके से पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य पूरा हो गया। काम पूरा होने के बाद क्षेत्र के 900 से अधिक घरों को बड़ी राहत मिली है। -- यह भी पढ़ें- नोएडा के इन गांव को मिलेगी सीवर जाम से मुक्ति! करोड़ों की परियोजना का आगाज50 साल पुरानी सीवर लाइन बनी थी परेशानी की वजह एलडीए द्वारा करीब 50 वर्ष पहले डाली गई पुरानी सीवर लाइन समय के साथ पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। चूहों और अन्य कारणों से मैनहोल की अंदरूनी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। हालत यह थी कि आए दिन सीवर जाम हो रहा था और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ...