हाथरस, फरवरी 13 -- सादाबाद। बिसावर में 14 फरवरी को प्रस्तावित वीर गोकुला जाट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश चाहर बिसावर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक व भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जिम्मेदारियां सौंपीं। निरीक्षण के दौरान मंच, पंडाल, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल और बैठने की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बृजेश चाहर ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.