उन्नाव, जुलाई 8 -- उन्नाव। एसपी ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिले में तैनात 14 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है। इसमें महिला आरक्षी शालिनी शुक्ला को पुलिस लाइन से मानवाधिकार सेल, नेहा शुक्ला को थाना मौरावां से थाना सोहरामऊ, शिखा सिंगर को थाना दही से थाना पुरवा, सुधा गोस्वामी को थाना दही से थाना मौरावां तथा प्रिया भदौरिया को थाना पुरवा से थाना दही भेजा गया है। इसके अलावा मुख्य आरक्षी हरिसिंह सिंह को पीआरवी सीयूजी बांगरमऊ से पीआरवी सीयूजी बीघापुर, अरविंद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना बिहार, कांस्टेबल अभय सिंह को परिवहन शाखा पुलिस लाइन से स्वाट टीम, मनीष कुमार को थाना दही से थाना सफीपुर तथा प्रदीप कुमार को थाना फतेहपुर चौरासी से परिवहन शाखा पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। यह भी पढ़ें- Jaha...