बस्ती, दिसम्बर 13 -- रुधौली। जवाहर नवोदय विद्यालय रूधौली में कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी। शनिवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अमिता सक्सेना ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह के चयन प्रवेश परीक्षा में जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 3693 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर डीएम की ओर से मजिस्ट्रेट और विद्यालय से पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। जिले में महेश प्रताप इंटर कॉलेज रूधौली में रूधौली ब्लॉक, किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर में परशुराम ब्लॉक, श्रीमहादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर में गौर ब्लॉक, नेशनल इंटर कॉलेज हरैया में हरैया ब्लाक, अ...