नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- दिवाली की छुट्टियों के बाद अब स्कूल जाने की तैयारी कर रहे बच्चों और उनके अभिभावकों के मन में एक सवाल है कि क्या शनिवार 14 नवंबर 2026 को स्कूल खुले रहेंगे या छुट्टी रहेगी? दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद बढ़ते वायु प्रदूषण और कुछ इलाकों में स्थानीय गतिविधियों के चलते स्कूलों की छुट्टी को लेकर असमंजस बना हुआ है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भी अभिभावक स्कूलों की छुट्टी का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल 14 नवंबर को लेकर देशभर में कोई एक समान सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में ज्यादातर राज्यों में स्कूल सामान्य रूप से खुलने की उम्मीद है। हालांकि, जिला प्रशासन या स्कूल प्रबंधन स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए अलग से छुट्टी का आदेश जारी कर सकते हैं।14 नवंबर को स्क...