लखनऊ, जून 12 -- 14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यू-पीएचसी) को उच्चीकृत कर सिटी पॉलीक्लीनिक का दर्जा दिया गया है। अब इन केंद्रों पर मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने औरंगाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फीता काटकर इन सिटी पॉलीक्लीनिक का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सिटी पॉलीक्लीनिक योजना शुरू की गई है। 14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विकसित किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि योजना के माध्यम से लोगों को इलाज के लिए बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वर्तमान में यह सुविधा नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू की गई है। आने वाले समय में सभी सामुदायिक स्वास्थ्...