रुद्रपुर, दिसम्बर 11 -- शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी ग्रीन क्लब ने गुरुवार को सार्वजनिक खेल मैदान में तृतीय रन शांतिपुरी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित की। कार्यक्रम के संयोजक, ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को टोलीवार जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 14 दिसंबर को आयोजित होगा। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के महिला और पुरुष प्रतिभागियों के लिए पांच और दस किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही पुश अप, प्लैंक, स्किपिंग, चिन अप, आर्म रेसलिंग और टग ऑफ वार जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम को भव्य तरीके से सम्पन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। बाहरी आगंतुकों के लिए पार्किंग, शौचालय, पेयजल, भोजन, आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा सेवा और रनि...