हरिद्वार, दिसम्बर 7 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को बहादराबाद में पार्टी नेताओं को कसा। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह का भाषण या लंबी-चौड़ी बातें नहीं चाहिए, बल्कि ठोस संख्या चाहिए। पार्टी नेता बसों और लोगों का पूरा हिसाब दें। नई दिल्ली में 14 दिसंबर को होने जा रही 'वोट चोर-गद्दी छोड़' रैली को लेकर गोदियाल रणनीति बना रहे थे। उन्होंने चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर विधायक और पदाधिकारी को अपनी-अपनी बसों और लोगों की संख्या का ब्योरा तुरंत शीर्ष नेतृत्व को उपलब्ध कराना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिए कि 13 दिसंबर की रात तक सभी बसें हरिद्वार से रवाना हो जानी चाहिए। बहादराबाद स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुई समीक्षा बैठक में हरिद्वार ग्रामीण, रानीपुर, ज्वालापुर, हरिद्वार शहर और लक्सर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.