बलरामपुर, जून 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। 14 दिनों के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना रेहरा बाजार में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गोंडा जनपद निवासी आशा देवी ने बताया कि उनका पुत्र प्रभाकर विश्वकर्मा तीन जून की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने साथी सत्यम सिंह और प्रिंस के साथ बाइक से सामान खरीदने गया था। जब वह ग्वालियर ग्रिंट ग्राम सभा के जवरा-भंवरा चौराहे के पास पहुंचा, तभी रेहरा बाजार से मनकापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रभाकर ...