नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- आजकल अपनी हेल्थ को लेकर लोग काफी सीरियस हो चुके हैं और खराब की जगह अच्छी लाइफस्टाइल अपना रहे हैं। एवाकाडो को सुपरफूड की लिस्ट में शामिल किया जाता है और कई जगहों पर इसे बटर फ्रूट भी कहते हैं। लोग एवाकाडो को ब्रेड में मक्खन की तरह लगाकर खाते हैं और कुछ लोग इसे ऐसे ही खाना पसंद करते हैं। एवाकाडो को वैसे तो विदेशी फल माना जाता है लेकिन अब इसे भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, सिक्किम में भी उगाया जाता है। एवाकाडो में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इस फल में खासतौर पर मोनोअनसैचुरेटेड फैट (Oleic Acid), फाइबर, विटामिन K, E, C, और पोटैशियम होता है। AIIMS से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अगर आप 1...