लखनऊ, मार्च 3 -- Lucknow News: राजधानी लखनऊ की साइबर क्राइम सेल ने 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए करोड़ों रुपये डकारने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजस्थान और तमिलनाडु में छापेमारी कर गिरोह के दो और सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरोह खुद को एटीएस (ATS) और सीबीआई (CBI) का अधिकारी बताकर लोगों को कई दिनों तक डिजिटल कैद में रखता था और डरा-धमकाकर उनके बैंक खाते खाली करवा लेता था।14 दिन तक घर में किया 'कैद', वसूले 90 लाख पुलिस उपायुक्त (अपराध) कमलेश कुमार दीक्षित के मुताबिक, इस गिरोह ने आलमबाग निवासी ट्रांसपोर्टर राकेश बाजपेयी और उनकी पत्नी वीना को अपना निशाना बनाया था। जालसाजों ने 26 जनवरी को वीना के मोबाइल पर व्हाट्सऐप वीडियो कॉल की। कॉल करने वाले मयंक ने खुद को एटीएस मुख्यालय का कर्मचा...