सहरसा, जनवरी 11 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा 14 जनवरी तक फिर सभी स्कूलों में शैक्षणिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। हालांकि कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार को जिले में धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अभी शीतलहर रहने की संभावना है। पछूआ हवा की दिनभर जारी कनकनी से न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई। लेकिन धूप निकलने से दो डिग्री अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान एवं 16.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पछुवा हवा चलते रहने से कनकनी जारी रही। लेकिन धूप निकलने पर लोग खुले आकाश तले धूप की उष्मा में राहत पाने के लिए बैठे दिखे। हालांकि ठंड के कारण सूर्य की ताप में कमी रही फिर भी लोगों को थोड़ी बहुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.