गाज़ियाबाद, दिसम्बर 22 -- - कानपुर शताब्दी एक घंटा अमृत भारत पांच घंटा, गोमती, कैफियत, सहित अन्य ट्रेन देरी से आई गाजियाबाद,संवाददाता। बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे ने ब्रेक लगा दिया है। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण लंबी दूरी सहित कम दूरी वाले यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। बढ़ते कोहरे के सभी प्रकार के यातायात को प्रभावित किया है इसी क्रम में ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। ट्रेनों के लगातार हो रहे देरी से संचालन के कारण दैनिक यात्रियों के साथ दूर-दराज के क...