कौशाम्बी, जून 11 -- जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल ने प्रवक्ता परीक्षा व शिक्षक पात्रता परीक्षा व अन्य त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था के लिए जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। डीएम ने बताया कि निषेधाज्ञा का उल्लंष्घन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निषेधाज्ञा 14 जून से 13 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान बिना अनुमति के कोई भी धरना, प्रदर्शन व रैली का आयोजन नहीं होगा। पांच से अधिक लोग सार्वजनिक जगह पर इकट्ठा नहीं होंगे। लाठी, डंडा लेकर चलने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...