चम्पावत, जून 12 -- सतीश जोशी, चम्पावत। स्नातक स्तरीय परीक्षा 14 जून को होगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम मनीष कुमार ने बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चम्पावत कलक्ट्रेट में शुक्रवार को स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर बैठक हुई। डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से पूर्व भौतिक निरीक्षण करने को कहा। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों व अफवाहों पर पैनी नजर रखने को कहा। उन्होंने भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने को कहा। यह भी पढ़ें- जिले के 12 केन्द्रों पर 14 को होगी प्रवक्ता परीक्षा आयोग के प्रतिनिधि अजय पाल ने दिशा निर्...