14 जून को सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की बैठक बरहपुरा में
भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर। मुहर्रम की तैयारियों को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की बैठक 14 जून को बरहपुरा स्थित एक मैरिज हॉल में की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें कमिटी के सभी सहसंयोजक, पदाधिकारी एवं विभिन्न अखाड़ों के खलीफा शामिल होंगे। कमेटी के संयोजक प्रो. डॉ. फारूक अली और कार्यकारी संयोजक महबूब आलम ने बताया कि मुहर्रम त्योहार को शांति, सद्भाव और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, अखाड़ों की भागीदारी समेत जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- 14 जून को सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की बैठक बरहपुरा में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.