नई दिल्ली, जून 8 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली वालों को यमुना किनारे बुलाया है। क्या आपने उनके निमंत्रण का वीडियो देखा है? क्या आपको मालूम है कि सीएम रेखा ने लोगों को 14 जून यमुना किनारे क्यों बुलाया है? अगर नहीं तो हम बताते हैं पूरा प्लान। सीएम रेखा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आम जनता, स्वंय सहायता समूहों और अन्य संस्थाओं के लोगों को यमुना किनारे बुलाया है।सीएम रेखा ने यमुना किनारे क्यों बुलाया? सीएम रेखा ने वीडियो में कहा- हम 500 से ज्यादा एनजीओ से अब तक जुड़ चुके हैं। 14 जून रविवार को मिलकर यमुना के घाटों की सफाई करने का एक बड़ा अभियान चलाएंगे। इसमें मैं आप सबको आमंत्रित कर रही हूं- यमुना के किनारे की गंदगी को मिलकर साफ करने के लिए। यमुना के अंदर की गंदगी को साफ करने के लिए सरकार लगातार मशीनों...