चतरा, जून 12 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को स्वास्थ्य केंद्र, लावालौंग में विशाल रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन रक्तमित्र लावालौंग के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र में रक्त की उपलब्धता बढ़ाना तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने सभी स्वस्थ युवाओं एवं नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के इस पुनीत कार्य में सहयोग देने की अपील की है। यह भी पढ़ें- रक्तदान शिविर 14 जून को कार्यक्रम के संयोजक विवेक केशरी ने कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज...