नई दिल्ली, जून 7 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यमुना के कई घाटों पर एक साथ चलेगा स्वच्छता और जन-जागरूकता कार्यक्रमनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार यमुना नदी के तटों को स्वच्छ बनाने व पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए 14 जून को यमुना तट स्वच्छता अभियान का आयोजन करेगी। इस महाअभियान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं शामिल होंगी और नागरिकों के साथ मिलकर स्वच्छ एवं स्वस्थ यमुना के संकल्प को मजबूत करेंगी।

यमुना की सांस्कृतिक धरोहर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना केवल नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय धरोहर है। यमुना के संरक्षण का दायित्व सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक पर है। इस सोच को जन-जन तक पहुंचाने और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए यह व्यापक अभियान आयोजित...