14 जुलाई से शुरू होगा महाविद्यालयों का नया शैक्षिक सत्र
बलरामपुर, मई 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध देवीपाटन मंडल के सभी महाविद्यालयों में नवीन शैक्षिक सत्र 14 जुलाई से प्रारंभ होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 8 जून से 13 जुलाई तक घोषित किया गया है। कुलसचिव परमानंद सिंह ने बताया कि यह निर्णय संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक तथा कुलपति के निर्देशों के क्रम में लिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मावकाश अवधि में परीक्षा, प्रवेश, मूल्यांकन अथवा अन्य आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों की सेवाएं ली जा सकेंगी। ऐसे शिक्षकों को नियमानुसार प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती पर शिक्षक नाराज, ज्ञापन सौंपा विश्ववि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.