नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Guru Asta 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, संतान, विवाह, शिक्षा और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। जब बृहस्पति अस्त होते हैं तो उनका शुभ प्रभाव कमजोर माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 14 जुलाई से देवगुरु बृहस्पति अस्त होने जा रहे हैं। इस दौरान कुछ राशियों के लोगों को अपने फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। हालांकि इसका असर हर व्यक्ति की कुंडली के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।मेष राशि मेष राशि के लोगों को इस दौरान जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। नौकरी और कारोबार में सोच-समझकर कदम उठाएं। पैसों के मामले में लापरवाही नुकसान करा सकती है। परिवार के साथ बातचीत में भी संयम रखें।कर्क राशि कर्क राशि के जातकों को खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। कामकाज...