बहराइच, जुलाई 2 -- बहराइच। देवीपाटन मण्डल के राजकीय कर्मचारियों, सेवानिवृत्त व मृतक आश्रितों की पेंशन समस्याओं के समाधान हेतु 14 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे आयुक्त सभागार गोण्डा में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय पेंशन अदालत लगेगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण ने बताया कि पेंशन, पारिवारिक पेंशन व सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित वाद पत्र/प्रत्यावेदन 7 जुलाई तक कोषागार बहराइच में जमा करें, ताकि समय से मण्डलीय कोषागार गोण्डा को भेजा जा सके। वाद पत्र का प्रारूप कोषागार के सूचना पटल पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- 6 दिन पहले ही आई है EPFO की नई स्कीम, करीब 7 करोड़ लोगों पर डालेगी असर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...