14 घंटे में दो चोरी की बाइकों के साथ चोर गिरफ्तार
इटावा औरैया, जून 28 -- इटावा। ऊसराहार पुलिस ने मैरिज होम से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को घटना के महज 14 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइकें और छह चाबियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 27 जून को ग्राम पीपरपुरा निवासी दीपक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरके मैरिज होम किशनी रोड ऊसराहार से उसकी व उसके रिश्तेदार की दो बाइकें चोरी हो गईं। इस पर थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया शनिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की बाइक लेकर आरोपी ऊसराहार की ओर आ रहा है। घेराबंदी कर भरतपुर खुर्द के पास आरोपी राहुल कुमार निवासी ग्राम बड़ेंडू थाना किशनी मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई। तलाशी के दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.